गज़ब की चोरी : हल्द्वानी में चोरों ने धनिया जीरा सहित इलायची की गोदाम से गायब

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com ) – हल्द्वानी में दिन प्रतिदिन शातिर चोर चोरी के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. अब तक कीमती सामान की चोरी करने वाले चोर अब धनिया जीरा और इलायची भी चुराने लगे हैं पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जो बड़ी मात्रा में धनिया और जीरा चोरी करते हुए इलायची भी ले गए.

हल्द्वानी पुलिस ने चोरी के धनिया और जीरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार और इंदिरा नगर के रहने वाले हैं जिनके कब्जे से 32 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया और इलायची के बरामद हुई हैं वही चोरी में इस्तेमाल किया गया टेंपो भी पुलिस ने सीज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र से देर रात चोरी की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए तत्काल शातिर चोरों को मय माल समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page