14 जनवरी को कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया का त्यौहार

Share this! (ख़बर साझा करें)


हल्द्वानी ( nainilive. com ) – हल्द्वानी के हीरानगर में पिछले 40 वर्षों से उत्तरायणी यानी पहाड़ में घुघुतिया का त्यौहार मनाया जाता है. हल्द्वानी के हीरानगर उत्थान मंच में यह त्यौहार मनाया जाता है. उत्थान मंच के अध्यक्ष का कहना है कि युवा पीढ़ी अब कुमाऊनी संस्कार को भूलती जा रही है जिस कारण उनका विशेष महत्व है कि वह ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ियों को कुमाऊनी संस्कृति के बारे में बता सके.


हर साल 14 जनवरी को उत्तरायणी का त्यौहार मनाया जाता है और हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र यानी उत्थान मंच में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यानी कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)


जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके और कुमाऊंनी संस्कृति का पालन करे. 1982 से हल्द्वानी के हीरानगर उत्थान मंच में उत्तरायणी मेले का पहली बार आयोजन किया गया जो आज 40 साल बाद भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है. उत्तरायणी मेले का मुख्य उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी कुमाऊंनी संस्कृति को भूल रही हैं कुमाऊंनी संस्कृति के त्यौहार लुप्त हो रहे है. जिस कारण अपने आने वाली पीढ़ी को इस संस्कृति से परिचय कराने के लिए हर वर्ष उत्तरायणी का त्यौहार मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

1 thought on “14 जनवरी को कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया का त्यौहार

Comments are closed.