प्रशासन के दावों की पोल खोलती, बरसात के बाद नैनी झील में आई गंदगी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज हुई बारिश के बाद नैनी झील में आई गंदगी प्रशासन, की ओर से झील को लेकर समय समय पर किए गए दावों की पोल खोल रही है।

बीते रोज नगर में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद नगर की जीवनदायिनी नैनीझील, के ऊपर पूरे नगर की गंदगी तैरती हुई नजर आ रही थी। जबकि प्रशासन समय-समय पर झील की सफाई के लिए कई प्रयास कर चुकी है वावजूद अभी तक झील की सफाई को लेकर कोई स्थायी उपाय नही खोज पाई है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही पालिका कर्मचारी झील की सफाई में जुट चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

ज्ञात हो कि झील में 60 नालो के जरिए नगर का गंदा पानी आता है।और साथ में पूरे नगर की गंदगी भी जिसके चलते झील की गहराई गाद से भरती जा रही है। कभी 92 फिट तक गहराई वाली झील गाद भर जाने के चलते अब 71 फिट तक ही रह गई है। जिसके लिए प्रसाशन को जल्द ही कोई ठोस उपाय निकालने होंगे। अन्यथा ऐसे ही चलते रहा तो, इसकी गहराई और कम होती जाएगी, जो कि झील के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नही दिखाई पड़ता। और अगर झील नही रहेगी, तो नैनीताल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page