हल्द्वानी – जेल से भागने का प्रयास रहा विफल सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) –  जेल की दीवार से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे तीन कैदियों को जेल सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। पूरे मामले में जेल प्रशासन तीनों कैदियों को खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गयी है। हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब पॉक्सो एक्ट में बंद विचाराधीन तीन कैदी जेल की दीवार पर पाइप के सहारे चढ़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी ने दीवार से छलांग लगा दी। जेल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कैदी को धर दबोचा।

तीनों कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर जेल अधीक्षक के हवाले किया। बताया जा रहा है कि भागने वाले तीनों कैदी पॉक्सो एक्ट में बंद हैं. इन कैदियों में एक मध्य प्रदेश, एक उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जबकि एक उत्तराखंड के नानकमत्ता का रहने वाला है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि तीनों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देने की कार्रवाई की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page