हल्द्वानी : चोरों का शहर में बढ़ रहा है आतंक
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- नगर में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अपराध नियंत्रण में नाकाम साबित हो रही है। यहां तक कि रात्रि गश्त के दावों की भी हवा निकल रही है। इस क्रम में चोरों ने एक और बंद घर में धावा बोलते हुए वहां से गीजरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में देव विहार, जगदम्बा नगर निवासी निरूपमा पांडेय पत्नी संजय कुमार पांडेय ने कहा है कि वह बीती 5 सितम्बर को अपने पैतृक निवास बागेश्वर गई हुई थी। बीती 18 सितम्बर को जब वह वापस लौटी तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही घर में लगे पानी के दो गीजर गायब थे। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। यहां बता दें कि नगर में चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरी की वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। यहां तक कि पुलिस के रात्रि गश्त के दावे भी हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जिसके चलते चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देते चले जा रहे हैं।

नगर में वाहन चोरों की सक्रियता भी कम नहीं हो रही है। वाहन चोर भी आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अज्ञात चोरों ने एक बाइक पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में निर्मल सती निवासी शीशमहल ने कहा है कि वह बीती अपने दोस्त के साथ बीती 14 सितम्बर को गौला नदी में नहाने गया था। जब वह नदी में नहाने के बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun