रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रेडी रेडी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन द्वारा एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के अनुसार सरकार फड़ खोखे वालों के खाते में मार्च से जून तक पांच हजार रुपया प्रत्येक माह के हिसाब से आर्थिक मदद उनके बैंक खाते में डालें। दोनों ज्ञापनों में एसोसिएशन ने लॉक डाउन के बाद से फड़ खोखे व्यवसाईयों की दयनीय आर्थिक स्थिति का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के अनुसार मांग ही है कि स्टेट बैंडर के लिए जो उनकी ओर से 10 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है उसे बढ़ाकर 20 से 25 हजार रुपए प्रति व्यक्ति किया जाए साथ ही इस राशि को ब्याज रहित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, सचिव समीर खान, कोषाध्यक्ष बुधपाल सिंह समेत भावना बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद आर्य तथा पीर अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page