हल्द्वानी में धरोहर संग्रहालय का लोकार्पण किया उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री नवाचार योजना द्वारा निर्मित (अनुदान धनराशि रुपए 05 लाख) धरोहर संग्रहालय का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया।


 इस संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति, धरोहर, बोली भाषा, कुमाउनी त्योहारों को दर्शाया गया हैँ, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की आने वाली पीढ़ी को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया जा सके को देखते हुए इसके दृष्टिगत संग्रहालय का निर्माण किया गया है, इसके अलावा सरकार और केंद्र सरकार की शिक्षा के बारे में जो कल्पना है उसको साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान


कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सरकार किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं कर रही है, आपदा से घायल मरीज हो या कोई भी गंभीर मरीज उसको एयर लिफ्ट करा कर अस्पताल पहुंचा पर इलाज तक की सुविधा सरकार उपलब्ध करा रही है, लिहाज़ा आपदा को देखते हुए सरकार पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page