हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील व मार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील व मार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील व मार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, भीमताल ( nainilive.com )- आज हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय युवाओं ने बरसाती नालों से भीमताल झील में आये कूड़ा-करकट एवं मार्ग पर फैली पन्नीया, प्लास्टिक, बोतले एवं तमाम गंदगी को एकत्र कर कट्टों में भरकर निस्तारण किया ,टीम के प्रत्येक सदस्य ने बारी-बारी से डाठ ढुंगशिलरोड, डाठ डैम भीमेश्वर मंदिर समीप एवं डैम झील के किनारे 2 घण्टे सफाई का कार्य किया।

यह भी पढ़ें : पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का सातवें दिन भी धरना जारी कल से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सिंचाई विभाग, जिला झील विकास प्राधिकरण एवं नगर प्रशासन भीमताल से झील साफ-सफाई एवं कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं गंदगी को उचित तरीके से निस्तारण एवं रोक-थाम की मांग की है साथ ही हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान ने पुनः नगरवासियों के निवेदन किया है ऐसे सफाई अभियान अपने स्तर पर भी करें ताकि नगर में स्वच्छता कि बहाली हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्षा फरहा खान,सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, मनोज कुमार,अक्षय कुमार, निधि जोशी, मानस जोशी, तन्नू पडियार, लाखन भगत, हिमांशु गिरी आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page