हिमालय जन सेवा फॉउंडशेन ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय जन सेवा फॉउंडशेन ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय जन सेवा फॉउंडशेन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- रविवार को हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय युवाओं ने बरसाती नालों से भीमताल झील में आये कूड़ा-करकट ,प्लास्टिक, बोतले एवं तमाम गंदगी को एकत्र कर कट्टों में भरकर निस्तारण किया, साथ ही झील किनारे बने समर हाउस की झाडू लगाकर सफाई की, टीम के प्रत्येक सदस्य ने बारी-बारी से डाठ डैम भीमेश्वर मंदिर समीप झील के किनारे दो घण्टे सफाई का कार्य किया।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने सिंचाई विभाग, जिला झील विकास प्राधिकरण एवं नगर प्रशासन भीमताल से झील एवं झील किनारे बने प्रतिशालयों की उचित साफ-सफाई तथा कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं गंदगी को उचित तरीके से निस्तारण एवं रोक-थाम की मांग की है साथ ही हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया एवं स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्षा फरहा खान, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, शुभम प्रधान, मनोज कुमार, अक्षय कुमार, हर्षल कन्नोजिया, लाखन भगत, महेंद्र बिरोरिया, अनिकेत कुमार, नीलांश नेगी, हिमांशु गिरी आदि थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page