मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ऐतिहासिक घोषणा – गैरसैण बना उत्तराखंड का तीसरी मंडल

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat calling on the Union Home Minister, Shri Amit Shah, in New Delhi on August 19, 2019.

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज गैरसैण में राज्य का बजट पेश किया। इस बजट के साथ ही आज सूबे के मुख्यमंत्री ने राज्य को तीसरे प्रशासनिक मंडल गैरसैण की घोषणा के रूप में एक बड़ा उपहार दिया है। सूबे में विकास को द्रुत गति दिए जाने के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आज की गयी इस घोषणा को ऐतिहासिक माना जा रहा है , वहीँ इस घोषणा से दूरस्थ जिलों में विकास की गति में भी तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल कर रहा औषधीय पौंधें एवं प्राकृतिक उत्पाद पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 6-7 मार्च को

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

आज घोषित गैरसैण कमिश्नरी के क्षेत्र के रूप में चमोली , रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को समाहित किया गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण में पहला बजट पेश करने के बाद उत्तराखंड राज्य को नई कमिश्नरी की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी) बनाने की घोषणा की। भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया करने के साथ ही मुख्मयंत्री ने नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए 1-1 करोड़ रुएए धनराशि की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

यह भी पढ़ें : मेलाधिकारी दीपक रावत ने पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से आयोजित भूमि पूजन में किया पूजन

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page