मानवता शर्मशार : कपड़े में लपेट कर जंगल में फेंका भ्रूण

Share this! (ख़बर साझा करें)

सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क , लालकुआं ( nainilive.com )- जंगल में भ्रूण मिलने की खबर फैली तो मौके पर मजमा लग गया। भ्रूण को एक कपड़े में लपेट कर फेंका गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने फेंका है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर


यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बस्ती से सटे टांडा के जंगल में पुलिस को मृत भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि किसी कलयुगी मां ने अपने अवैध कलेजे के टुकड़े को जंगल में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह वार्ड नंबर-1 में रहने वाले लोगों को जंगल में टहलने के दौरान बस्ती से करीब 100 मीटर दूर नवजात का शव एक कपड़े में लिपटा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अविकसित शिशु का शव कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश

हालांकि अभी तक भ्रूण फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसका डीएनए टेस्ट भी करवाया जायेगा। इधर लोगों को जैसे ही पता चला कि वार्ड नंबर 1 के समीप जंगल में एक बच्चे का भ्रूण मिला है तो मौके पर मजमा लग गया। नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर जंगल में फेका गया था।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page