आत्मनिर्भरता का बिगुल फूंका है तो ध्वनि सातवें आसमान तक जानी चाहिए

Share this! (ख़बर साझा करें)

बाबा रामदेव की स्वदेशी दूर दृष्टि का अनुसरण तो करना ही होगा

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- बाबा रामदेव की दूर दृष्टि को हमारी सरकारें व जनता ने कुछ साल पहले समझ लिया होता तो आज चीन की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही होती और ना ही वह आज आंख उठाने की जुर्रत कर पाता। आज चीनी सामान का विरोध हो रहा है तो ये देश हित में है। ये कहें कि चलो देर आये दुरुस्त आये। अब हमें ये संकल्प लेना ही होगा कि अब बारी हमारी है और खुद को आत्मनिभर्र बनाने की जिम्मेदारी है:-

फोटो साभार : गूगल


चलिए पहले बात करते हैं भारत और चीन के आयात और निर्यात की। जिसे जानकर हैरत होगी कि हम चीन को आर्थिक आधार पर जितना दे रहे है, उसकी तुलना में ले कुछ भी नही रहे है। पिछले पांच साल में दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार निर्यात के आंकड़े देखिए।
आंकड़े बिलियन डॉलर में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur : सीएम धामी ने ली आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से, दिए कार्य योजना बनाने के निर्देश

वर्ष भारत का निर्यात चीन का निर्यात
2015 11.93 60.93
2016 9.01 61.70
2017 10.17 61.23
2018 13.23 76.38
2019 16.75 70.31

फोटो साभार : गूगल

बिलियन डॉलर के इन आंकड़ों से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में हम कितना बड़ा हिस्सा चीन से आयात कर चीनी उत्पादन की खपत कर रहे हैं। बदले में कितनी बड़ी पूंजी चीन को दे रहे हैं। अब हम ये कहे कि देश की बड़ी जनसंख्या का लाभ, एक बाजार या उपभोक्ता के रूप में हमारे देश के व्यापार और देश की जनता को मिलना चाहिए था, वो फायदा चीन उठा रहा है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम किस कदर चीन पर निर्भर हैं। ये हमारी मजबूरी है या फिर उदासीनता। चलिए विस्व व्यापार की बात करते हैं। जरा सोचिये विस्व का सबसे बड़ा कंहा हो सकता है। स्वाभाविक है जिस देश की जनसंख्या जितनी बड़ी होगी, व्यापार का लाभ भी उसीको होगा। मगर अफसोस ऐसा कभी हो नही पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान, तल्लीताल पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ
फोटो साभार : गूगल

इसकी बड़ी वजह श्रेष्ठ तकनीक का अभाव और उत्पादन की कमी। इन कमियों को हम दूर नही कर सकते। जरूर कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरत दृढ़ इच्छा शक्ति की है। साथ ही हमारी केंद और राज्य सरकारों को आगे आकर ठोस योजनाएं लागू करनी होंगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिभर्रता का बिगुल फूक दिया है, तो इसकी ध्वनि बुलन्दियों तक पहुँचाना होगा और बाबा रामदेव को प्रेरणा मानकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना होगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page