बागेश्वर में लगातार बारिश से नदियाँ उफान पर , कई मार्ग मलबा आने से बंद
न्यूज़ डेस्क , बागेश्वर ( nainilive.com )- जिले में बारिश का सिलसिलता जारी है। लगातार हो रही बारिश से जिले की 13 सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। सरयू और गोमती उफान पर हैं। पुलिस और प्रशासन नदी किनारे रह रहे लोगों को माइक के माध्यम से सजग करने में जुटा है।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण धमरघर-सनगाड़-बास्ती, असों-बसकुना, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, खातीगांव-देवतोली, खातीगांव-कपूरी, पंद्रहपाली-हरबाड़, बालीघाट-पंद्रहपाली-पुरकोट, सिमगढ़ी, बीनातोली-कुंझाली, जैंसर-रयूनीलखमार, कपकोट-कर्मी-बघर, रिखाड़ी-बाछम, धरमघर-माजखेत, कर्मी-कपकोट, शामा-लीती-गोगिना आदि मौजूद मार्ग मलबा और भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun