लखनऊ के बड़ा इमामबाड़े में भूलभुलैया का गुंबद ढहा, गाइड हुआ घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

लखनऊ (nainilive.com) –  हवा के साथ हुई बारिश में ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े में भूल भुलैया के ऊपर का गुंबद गिर गया. गुंबद के मलबे की चपेट में आने से इमामबाड़े का एक गाइड मुशीर घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया

आसिफी इमामबाड़े में सुबह से ही बड़ी तादाद में पर्यटकों भीड़ जुटी हुई थी. शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से भूल भुलैया के ऊपर बुर्ज के गुंबद का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया. इस अचानक हुई घटना से वहां पर मौजूद हुसैनाबाद ट्रस्ट का कर्मचारी गाइड मुशीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया. बारिश के चलते वहां पर पर्यटक के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते होते बच गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

इमामबाड़ा घूमने आए पर्यटको को ट्रस्ट के कर्मचारियों ने वहां से हटाने का काम किया. मलबा हटा दिया गया है. अफसरों का कहना है कि हर रोज की तरह परिसर में पर्यटकों की आवाजाही जारी रहेगी. उस जमाने में इमामबाड़े के निर्माण में 8 से 10 लाख रुपये की लागत आई थी. बड़ा इमामबाड़ा को भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है,अंदर जाने के लिए यहां 1024 से भी ज्यादा छोटे-छोटे रास्तों का जाल है और बाहर निकलने के लिए सिर्फ 1 रास्ता हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page