नैनीताल में चोरों के हौसले हुए बुलंद , बारिश में ही उड़ा ली बाइक

Naini Live (नैनी लाइव) - Nainital's Online News Portal
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। बीते देर शाम हुई तेज बारिश के कारण हल्द्वानी निवासी अजितेश बिष्ट उर्फ़ अज्जू धामपुर बैंड अपनी काले रंग की पल्सर बाइक संख्या UK 04 X 9935 को साइड में कड़ी कर पास ही शेड में जाकर रुक गए थे। थोड़ी देर में वापस आने पर उनकी बाइक वहां पर नहीं थी। उन्होंने काफी देर तक बाइक को ढूंढा , लेकिन बाइक नहीं मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी। मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया की आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं व् बाइक की खोज की जा रही है।

Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page