राजस्थान में फिर शिक्षक की क्रूृरता शिकार हुआ छात्र, टीचर ने ऐसा मारा कि टूट गए दांत

Share this! (ख़बर साझा करें)

उदयपुर (nainilive.com) – राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने क्लास में बच्चे को ऐसे पीटा है कि उसके दांत ही टूट गए हैं. छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने क्लास में टीचर के द्वारा किसी और छात्र से पूछे गए सवाल का जवाब उसने दे दिया था. जिसके बाद टीचर ने गुस्से में बच्चे का सिर टेबल पर दे मारा. इससे बच्चे के दांत टूट गए.

बताया जा रहा है कि परिजनों ने स्कूल टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है. उदयपुर के कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में माउंट लिट्रा जी स्कूल है. दरअसल छात्र के पिता भरत नंदावत ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उनका 14 साल का बेटा सम्यक नंदावत माउंट लिट्रा जी स्कूल में पढ़ता है.

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

स्कूल में गुरुवार को हिंदी शिक्षक कमलेश वैष्णव प्रश्न पूछ रहे थे. शिक्षक ने किसी अन्य छात्र से सवाल पूछा था, लेकिन सम्यक ने नादानी में उसका जवाब दे दिया. इसी बात पर टीचर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सम्यक का सिर टेबल पर दे मारा. इससे उसके आगे के दो दांत टूट गए. बच्चे के घर पहुंचने के बाद इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page