पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में सभासद चौथे दिन भी बैठे रहे धरने पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में सभासद चौथे दिन भी बैठे रहे धरने पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में सभासद चौथे दिन भी बैठे रहे धरने पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर सोमवार से नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को भी पालिकाध्यक्ष सहित सभी 13 सभासद धरने पर बैठे रहे।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा है कि मांगे पूरी ना होने पर आगामी सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। अब पालिकाबोर्ड ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ईधर कर्मचारी संगठनों व भवाली देवभूमि व्यपार मंडल का भी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page