परिवार के सहयोग और कर्मचारियों की निष्ठा से ही संस्थाएं उत्कृष्टता प्राप्त करती हैंः राज्यपाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित ‘परिवार मिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक भवन केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि आत्मीयता, विश्वास और साझा दायित्वों से जुड़ा एक सशक्त परिवार है। किसी भी संस्था की सफलता के पीछे कर्मचारियों के समर्पण के साथ-साथ उनके परिवारों का त्याग, धैर्य और सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत, उत्कृष्ट प्रशासनिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और संस्थागत प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

उन्होंने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोक भवन में अवस्थापना सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संवर्द्धन के विभिन्न कार्य किए गए हैं। साथ ही गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट एवं ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन में लोक भवन परिवार के प्रत्येक सदस्य के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर के छात्र गौरव मठपाल ने फॉरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के तीर्थस्थल और प्राकृतिक परिवेश जीवन मूल्यों, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज भारत के वैज्ञानिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीकः राज्यपाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page