कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा 2020 के साक्षात्कार रहे दूसरे दिन भी जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा 2020के अंतर्गत मानव संसाधन विकास केंद्र एवम् स्वामी विवकानन्द भवन कु वि वि नैनीताल में आज शोध प्रवेश परीक्षा 2020 के क्रम में लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए शोध छात्रों में से दूसरे चरण दूसरे दिन में 12 विषयों के साक्षात्कार सम्पन्न हुएं। यू जीसी नियमानुसार लिखित परीक्षा में 70अंक तथा 30अंक का साक्षात्कार निर्धारित है। आज वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य ,भूगोल ,इतिहास, जैव प्रौद्योगिकी, हिंदी ,शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, जंतु विज्ञान, अंग्रेजी,राजनीति विज्ञान ,मनोविज्ञान के 500विद्यार्थियों ने मौखिक परीक्षा दी। अन्य विषयों की मौखिकी परीक्षा अंतिम दिन 23दिसंबर को भी जारी रहेगी।

प्रो एन के जोशी कुलपति कु वि वि नैनीताल ने साक्षात्कार स्थल का निरीक्षण किया तथा शोधार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मौखिकी परीक्षा में प्रो संजय पंत ,प प्रो एस सी सती , प्रो आर के पाण्डेय,प्रो अतुल जोशी, प्रो एल एम् जोशी,प्रो एस एस बरगली डॉक्टर सुषमा टम्टा,प्रो वीना पाण्डेय डॉक्टर नीलू लोधियाल ,प्रो जगत सिंह बिष्ट,प्रो चन्द्रकला रावत, प्रो नीता बोरा, प्रो मदुरेंद्र कुमार,प्रो मधु नयाल,प्रो ए एस अधिकारी,प्रो हरीश बिष्ट ,प्रो इला बिष्ट, प्रो आर सी जोशी, प्रो अनीता पांडेय,प्रो सावित्री कैरा प्रो संजय घिडियाल,प्रो मीना पथनी,प्रो आर एस पथिनी,प्रो शिरीष मौर्य, प्रो भीम मनराल ,प्रो निर्मला ढैला, प्रो ललित तिवारी डॉक्टर आशीष तिवारी , डॉक्टर महेश चन्द्रा, डॉक्टर विजय कुमार डॉक्टर सचेतन साह , जगनमोहन मेहरा , आशा आर्य , ओमप्रकाश सट्टा , दीपक देव ,के सी पाठक, सुमन पाण्डेय सहित अन्य ने सहयोग दिया। कल प्रातः 10 बजे से पुनः साक्षात्कार प्रारम्भ होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था नैनीताल ने किया सदभावना भोज कार्यक्रम का आयोजन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page