खुशखबरी : सिलक्यारा टनल से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने का कार्य हुआ शुरू , 8 श्रमिक आये बाहर

Share this! (ख़बर साझा करें)

उत्तरकाशी ( nainilive.com )- आज का दिन बेहद खुशियों भरा रहा , जिसमे बीते 17 दिनों से चले देश के सबसे बड़े आपदा रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभी अभी श्रमिकों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रबंधन, केंद्र सरकार के समर्थन और रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों से सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला जा रहा है। श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ-साथ बचाव में लगे सभी कर्मियों के चेहरे पर सफलता और ख़ुशी की लहर दौड़ी।

https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=316&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FUttarakhandDIPR%2Fvideos%2F1421731222029608%2F&show_text=false&width=560&t=0

यह भी पढ़ें 👉  अमजा देहरादून ने किया गोपाल सिंह थापा,गिरिधर गोपाल लूथरा और प्रीति लूथरा का सम्मान

मुख्यमंत्री बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह तथा श्रमिकों के परिजन भी टनल में मौजूद हैं। अभी तक आठ श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कूटा ने दस वर्ष की संविदा सेवा कर चुके प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर दिया शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। टनल के बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडिकल कैंप में की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page