भाजपा नेता व आशा कार्यकर्ता के बीच पिछले दिनों विवाद का हुआ अंत
कमला कुंजवाल ने मनोज को बताया छोटा भाई तो मनोज ने कहा कमला कुंजवाल है उनकी बड़ी बहन
नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा नेता राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी व आशा कार्यकर्ता संगठन की अध्य्क्ष कमला कुंजवाल के बीच पिछले दिनों हुवे विवाद का शुक्रवार को अंत हो गया। दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री के शहर में आगमन से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद ही गया था। बाद में मामला कोतवाली तक जा पहुचा जहा दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली व बाद में जिलाधिकारी व कमिश्नर तक में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करी ।

वही शुक्रवार को एक गोपनीय स्थान पर भाजपा की तरफ से विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा, मंडल अध्य्क्ष आनंद बिष्ट, शिवांशु जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, दीप नारायण बिष्ट सहित आशा कार्यकर्ता की ओर से सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी सहित अन्य महिलाओ की मौजूदगी में दोनों ने गलतफहमी के कारण मतभेद होने की बात कही । कहा कि अब दोनों ही पक्ष मामले में आगे कोई कार्यवाही नही चाहते जिससे सम्बंधित पत्र उन्होंने कोतवाली में दे दिया है।

वही कमला कुंजवाल ने जहा मनोज जोशी को अपना छोटा भाई बताया तो मनोज जोशी ने उन्हें अपनी बड़ी बहन व कहा कि दोनों के बीच अब कोई विवाद नही है। “वही मामले में मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर कोई कार्यवाही न करने का राजीनामा पत्र मिला है दर्ज एन सी आर पर कोई कार्यवाही न करते हुवे राजीनामा मंजूर कर लिया गया है ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun