नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

Share this! (ख़बर साझा करें)

कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी ने सर्द मौसम में कराया,गर्मी का एहसास

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने मल्लीताल रामलीला ग्राउंड के निकट आज भाजपा चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बाद उद्धघाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा के सभी फ्रंटल संघटनों के कार्यकर्ताओं ने एक सुर में बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व मोदी जी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सरिता आर्य ने अपने समर्थकों सहित मल्लीताल बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर, अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढैला , भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अम्बा दत्त आर्या , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रतिनिधि गोपाल रावत , मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी , जिला उपाध्यक्ष विवेक साह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया , कमलेश ढौंडियाल , भूपेंद्र बिष्ट , रीना मेहरा , जीवन्ति भट्ट , गज़ाला कमाल , प्रगति जैन , भानु पंत , विक्रम राठौर , फैसल , उमेश गड़िया , कुंदन बिष्ट , विमल बिष्ट , विश्वकेतु वैद्य , मोहित बिष्ट , रोहित भाटिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page