विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कालाढूंगी विधान सभा के जज फार्म में किया सड़क का निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , कालाढूंगी ( nainilive.com )– शहरी विकास मंत्री के विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ कालाढूंगी विधान सभा के जज फार्म में शहरी विकास मंत्री और विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से बन रही सड़क का निरीक्षण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुन कर उनका समाधान करने को लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान को निर्देशित किया।


विकास से कार्यकर्ताओं ने कहा की सड़क के साथ पयेजल का कार्य भी होना है जिसको साथ साथ करवाना जरूरी है।विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से 20 लाख रु की पयेजल योजना भी स्वीकृत हुई है। जिस पर विकास ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से बात कर नई लाइन जल्दी बिछाने हेतु कार्यवाही करने को कहा। आज अनुज भट्ट,भाजपा बूथ अध्य्क्ष पूरन जोशी ,सतीश बिनवाल ,लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर जे एस मर्तोलिया ,जल संस्थान के जुनियर इंजीनियर अमित आर्य ,योगेश उपाध्याय ,कैलाश पंत ,गौरव जोशी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page