विधायक सरिता आर्य ने की भवाली की पेयजल समस्या के समाधान को लेकर बड़ी पहल

Share this! (ख़बर साझा करें)

विधायक सरिता आर्य के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था निर्माण सामग्री पहुची भवाली

कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल धरना प्रदर्शन व समस्या का राजनीतिकरण न कर राजनीति का उपयोग समस्या का समाधान करना होना चाहिये

भाजपा कार्यकताओ ने जताया आभार

भवाली ( nainilive.com )- नगर के पेयजल समस्या को लेकर विधायक नैनीताल सरिता आर्य ने बड़ी पहल करते हुवे तत्काल पेयजल व्यवस्था निर्माण सामग्री जलसंस्थान को उपलब्ध करा दी है। जानकारी के अनुसार आबादी बड़ने के साथ ही नगर में पेयजल समस्या दिन प्रति दिन बड़ती जा रही है। पिछले दिनों नगर के रेहड़ नैनीताल रामगढ़ रोड दुगई सहित नगर की समस्या को देखते हुवे जलसंस्थान ने सोलह लाख से ज्यादा का प्राकलन बना शासन को भेजा था जिस पर विधायक सरिता आर्य ने समस्या का संज्ञान लेते हुवे तत्काल शासन से संपर्क कर जलसंस्थान को सामग्री उपलब्ध करा दी । वही जलसंस्थान के महाप्रबंधक डी के सिंह को भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये है।

Ad

जलसंस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि प्राकलन के सापेक्ष उन्हें जी आई पाइप सहित अन्य साम्रगी मिली है जिससे तत्काल पेयजल व्यवस्था ठीक करने में भारी मदद मिलेगी। कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल धरना प्रदर्शन व समस्या का राजनीतिकरण न कर राजनीति का उपयोग समस्या का समाधान करना होना चाहिये।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक


वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर की समस्या का तत्काल संज्ञान लेने व साम्रगी उपलब्ध कराने पर आभार जताया है।इस दौरान पूर्व पालिका अध्य्क्ष नीमा बिष्ट मोहन बिष्ट भावना मेहरा प्रकाश आर्य शिवांशु जोशी नंदकिशोर पांडेय आशु चंदोला कंचन साह प्रगति जैन वर्षा मीना बिष्ट रति सिंघल आदि कार्यकर्ताओ ने खुशी जतायी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह ने लिया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा , सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का किया निरीक्षण
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page