शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्टाफ हाउस सात नंबर में शुक्रवार देर रात पांच लोगों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाया गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई हरीश सिंह, कॉन्स्टेबल ललित मोहन, ललित कांडपाल ने मौके पर पहुंच कर पांचों को कोतवाली लाकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि गिरीश, हिमांशु आर्य, अमित बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट स्टाफ हाउस सात नंबर व विशाल सिंह बिष्ट ओकलोज कम्पाउंड तल्लीताल पर आईपीसी धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन 51 के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : राज्य आन्दोलनकारियों की जगी उम्मीद; डीएम ने तहसीलों से 7 दिन के भीतर समस्त लंबित सूचियों पर की रिपोर्ट तलब

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page