मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने कोविड से बचाव के लिए ब्यापारियों को बांटे मास्क

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- शुक्रवार को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक पुनीत टंडन के नेतृत्व में संस्थापक सदस्यों द्वारा मल्लीताल के तिब्बती बाजार के व्यापारियों को कोविड से बचाव के लिए मास्को का वितरण किया गया। संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि अभी तक मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा नगर के 400 व्यापारियों के बीच मास्को का वितरण किया जा चुका है

मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से अब राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में भर्ती मरीजो व उनके तीमारदारों व अस्प्ताल स्टाफ को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

बता दे की गुरुवार को को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से अस्प्ताल परिसर में कॉमर्सियल आरओ स्थापित किया गया है। जिसका उद्धाटन नगर के प्रथम ब्यक्ति सचिन नेगी द्वारा किया गया। जिससे अब अस्प्ताल में लोगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल
नए साल 2021 के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पूरे बाजार को लाइटों व झालरों से सजाया गया था।जिससे शाम होते ही पूरे क्षेत्र का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभा रहा था। जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक मल्लीताल बाजार पहुँचे थे उनके द्वारा खूब खरीदारी भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

इस दौरान विकास जयसवाल,मोंटू साह, जितेंद्र जेठी,अमरप्रीत सिंह, शैलेन्द्र साह,मयंक टंडन,विनोद कुमार, शंकर मजमुदार आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page