भतरोजखान में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजसेवी राहुल अरोड़ा ने किया शुभारंभ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/नैनीताल ( nainilive.com ) – शुक्रवार को भतरोजखान में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धाटन समाजसेवी राहुल अरोड़ा द्वारा किया गया। जिससे क्षेत्र की महिलाएं व बालिकायें काफी उत्साहित है। जिसमे सिरमोली व रानीखेत के बीच पहला मैच खेला गया।

इस दौरान राहुल अरोरा ने महिला खिलाडीयो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब पहाड़ो में भी महिलाएं पुरुषो से हर क्षेत्र में काफी आगे निकल रही है जो कि काफी अच्छा संदेश है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

बता दे कि राहुल अरोड़ा बेतालघाट क्षेत्र में एक सजग और निस्वार्थ समाजसेवी के तौर पर समाजसेवा में आदर्श मानक स्थापित किए हैं। बेतालघाट के सामाजिक सरोकारों से जुड़े किसी भी मुद्दे में समाजसेवी राहुल अरोरा हमेशा पहली पंक्ति में नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

उनके द्वारा निःशुल्क संगीत क्लास, डाँस क्लास के साथ-साथ असहाय और जरूरतमंद परिवारों और व्यक्तियों के साथ वे हर समय खड़े रहते है। यही वजह है कि आज पूरे क्षेत्र में वे लोगो के चहेते बन चुके है और दिन पर दिन अपनी निस्वार्थ जनसेवाओं के चलते वे लोगो के दिलो में अपनी छाप छोड़ते जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा,दीप रिखाडी,तारा सिंह भण्डारी,मोहित बिष्ट, भूपेंदर, मनोज पडलिया, प्रवीण पडलिया, मंजू पंत,गिरीश भट्ट, पूजा पंत, ग्राम प्रधान शानू डोरबी आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page