कोरोना संक्रमण को लेकर मल्लीताल पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली

कोरोना संक्रमण को लेकर मल्लीताल पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली

कोरोना संक्रमण को लेकर मल्लीताल पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जनमानस की सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने का पालन करने के संबंध में आम जनता को जागरूक करने हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फ्लैग मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर गाड़ी पड़ाव, जय लाल शाह बाजार, अंडा मार्केट, बड़ा बाजार, गोलघर, घोड़ा स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, बैंडस्टैंड, गुरुद्वारा, नैना देवी मंदिर परिसर, तिब्बती मार्केट, डीएसए पार्किंग से होता हुआ कोतवाली मल्लीताल पर समाप्त हुआ। इस मार्च में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया तथा मार्च के दौरान कोविड-19 के बचाव से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

इस दौरान कोतवाल अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस, उप निरीक्षक पुष्पा बिष्ट, सोनू बाफिला, हरीश सिंह व थाने के समस्त कर्मचारी एवं पीएससी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page