दो दिवसीय लॉक डाउन के विरोध में मल्लीताल व्यापार मंडल ने किया धरना प्रदर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सरकार द्वारा बीते सप्ताह से शनिवार रविवार दो दिवसीय लॉक डाउन के बाद नगर के मल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा लॉक डाउन का विरोध किया जा रहा है।

सोमवार को मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यपारियो द्वारा श्री राम सेवक सभा प्रांगण में तीन दिवसीय धरने के पहले दिन राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लॉक डाउन का विरोध किया गया। चाय पियो छुपकर और शराब पियो खुलकर जैसे नारो के साथ राज्य सरकार का दो दिवसीय लॉक डाउन का विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : राज्य आन्दोलनकारियों की जगी उम्मीद; डीएम ने तहसीलों से 7 दिन के भीतर समस्त लंबित सूचियों पर की रिपोर्ट तलब

अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि हम लोगो का तीन दिवसीय धरना है और चौथे दिन पूरे नगर में सरकार के फैसले के खिलाफ रैली निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

इस दौरान कैलाश चंद मिश्रा, सुनील वर्मा,शाकिर अली,त्रिभुवन फर्त्याल,कमलेश ढोडियाल, रुचिर साह, राजेश वर्मा, दिलशाद हुसैन,नब्बू खान,सुमित खन्ना,फिरोज सिद्द्गी, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page