विधायक संजीव आर्य ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों के बीच विधायक संजीव आर्य द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

गुरुवार को विधायक द्वारा जनपद के बेतालघाट ब्लॉक में धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव,सोनगांव,तिवारी गांव- दाडिमां,ओडा बास्कोट, रिखोली,खैराली,बूगा,मल्लागांव,तल्लागांव,मल्लीपाली,तल्लीपाली,घिरोली आदि के 350परिवारों को राहत व बचाव सामग्री वितरित की। जिस पर क्षेत्रवासियो ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

विधायक संजीव आर्य ने कहाँ हैं कि इस विषम परिस्थितियों में सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए अपनी सुरक्षा के लिए दो गज की दूरी तथा साफ सफ़ाई के साथ ही हाथों को लगातार धोते रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

उन्होंने बेतालघाट विकास खंड के एक दर्जन गाँव में प्रवासी लोगों से बात की तथा सरकार की आत्मनिर्भर योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया मुख्य मंत्री स्वरोज़गार योजना,मुद्रा लोन योजना,पर्यटन स्वरोज़गार योजना मैं आनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश

इस दौरान राज्यमंत्री पी.सी. गोरखा, जिला पंचायत सदस्य आशा देवी, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप सिंह बोहरा,मंडल अध्यक्ष गरमपानी रमेश चन्द्र सुयाल,मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार व सीमा तिवारी, कुलवंत जलाल,रोहित अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page