आम आदमी पार्टी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बूथ स्तर व नगर स्तर पर संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के निर्देशन में नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का व नगर अध्यक्ष शाकिर अली की सहमति से आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य श्रीकांत घिल्डियाल को संरक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं कुमाऊँ विवि कर्मचारी नेता श्रीराम पंत को व उमेश तिवारी को उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी गयी। तथा पूर्व उत्तराखंड प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र आर्य को महासचिव, नईम अहमद (निम्मो ) व विजय साह को मंत्री, कुंदन सिंह सुयाल को संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट बनाये गये वहीं साथ ही साथ कार्यकारिणी सदस्यों में केशव दत्त गुरूरानी (सेवानि. एसबीआई ), एलएम पंत ( पूर्व सैन्य अधिकारी) व सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार शामिल किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल का उपयोग निर्माण ,सिंचाई, कार धुलाई आदि कार्यों में रहेगा बैन , डीएम वंदना ने दिए आदेश

कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया इस दौरान बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र लाल ने की व संचालन नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब मतगणना की तैयारियां हुई शुरू , डीएम वंदना और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का व विधानसभा सह प्रभारी डीएस नेगी ( राज्य आंदोलनकारी), सुरेंद्र चौधरी (अध्यक्ष, जनहित संस्था नैनीताल ) जगमोहन सिंह बिष्ट, (संरक्षक, जनहित संस्था ) द्वारा आम आदमी टोपी व माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक के अंत में कोसी नदी हादसे में मृतक महिलाओं, डी एस बी परिसर के जीएल साह की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश में शहीद हुये पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल नैनीताल में हुआ विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

बैठक में नईम अहमद, देवेंद्र आर्य, मो. कैफ, विनोद मेहता, इरफ़ान ख़ान, देवेंद्र लाल,राम नारायण, उमेश चंद्र तिवारी, विपिन सैनी, प्रकाश चंद्र पांडे, सुल्तान अहमद, महेश चंद्र आर्य, खड़क सिंह, सूरज कुमार, आरसी पंत, गिरीश सिंह, विनोद तिवारी, राजेंद्र आर्य, ललित पंत व भास्कर आर्य समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page