Share this! (ख़बर साझा करें)

रमेश चंद्रा , नैनीताल ( nainilive.com )- मानसून की झड़ी इस बार तय समय से सप्ताहभर तक देर से पहुंच सकता है। केरल में 1 जून को दस्तक देने वाला मानसून  4 से 7 जून तक पहुचने का अनुमान एरीज के वैज्ञानिक जता रहे हैं। एरीज के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मानसून की देरी के पीछे मुख्य कारण वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के साथ तापमान के सामान्य से कम रहना है। एझ बार ग्रीष्मकाल में बारिश अधिक होने के कारण वातावरण में ये बदलाव आया है। जिस कारण तापमान गत सालों की तुलना में काफी कम उठ पाया हैं। जिसका प्रभाव मानसून पर पड़ना स्वाभाविक है। लिहाजा मानसून 4 से 7 विलम्ब से  पहुँचना तय है।                                   

मगर उत्तराखंड में समय से पहुचेगा मानसून

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

भले ही देश में मानसून कुछ दिन देर से पहुंच रहा हो, लेकिन इसका ये मतलब कतई नही कि उत्तराखंड पहुँचने में भी विलम्ब करेगा। यंहा जुलाई के आंखिर तक मानसून पहुँचता है, जो इस बार भी इसी समयावधि में पहुँचेगा। क्योंकि यंहा तक पहुँचने  में लगने वाले समय के दौरान तापमान काफी बढ़ चुके होंगे और यंहा अपने समय पर पहुँच जाएगा।

देश में कंही जल्दी तो कंही देर से पहुँचेगा मानसून

यह भी पढ़ें 👉  एबीडीएम उत्तराखंड की पहल पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला

देश के आंतरिक भागों में मानसून बरसने का समय बदला हुआ रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो देश के पुर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में देर से बरसेगा, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों समय से  पहले पहुँच जाएगा। मानसूनी बारिश कुछ उन भागों को भी तर करने वाली है, जो पहले एझ बरसा से अछूते रह जाते थे। इन हिस्सों में रेगिस्थान शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

देश की अर्थ व्यवस्था में अहम भूमिका है मानसून की

कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत में मानसून की अहमीयत कंही अधिक बढ़ जाती है। जो देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है। इस बार मानसून का समय भले ही थोड़ा आगे पीछे रहने वाला हो, लेकिन शुभ अनुमान है कि वह सामान्य मात्रा में पानी बरसाने वाला है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page