नैनीताल की समस्याओ को लेकर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने कुमाऊं आईजी को सौंपा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- सोमवार को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक पुनीत टंडन के नेतृत्व में कुमाऊं आईजी अजय रौतेला को नैनीताल हित को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मल्लीताल स्थित गोलघर व गाड़ी पड़ाव चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक बाजार में किसी भी गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाए। तथा गोलघर स्थित गैस सिलेंडर वितरण केंद्र के चलते अक्सर यातायात जाम से काफी ब्यवधान पैदा होता है। इसलिए पहले की भांति गैस सिलेंडर वितरण का कार्य डीएसए मैदान से किया जाना चाहिए। मोहनको चौराहे व गोलघर चौराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए। वहीं पुलिस को पर्यटकों के साथ शालीनता से पेश आना चाहिए। व बेवजह पर्यटकों को परेशान नही किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

बता दें कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के गठन के बाद से ही संस्थापक पुनीत टंडन द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। और कैसे अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक मल्लीताल बाजार पहुंचे इस दिशा में भी उनके द्वारा पहल की जा रही हैं। उनकी सोच और नैनीताल के सुनहरे भविष्य की ओर उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों की पूरे नगर में प्रशंसा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page