मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने किया मरीजो के बीच फल वितरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा संस्थापक पुनीत टंडन के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में भर्ती मरीजो व उनके तामिरदारो के बीच फल व सुप का वितरण किया गया।

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नए साल 2021 के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पूरे बाजार को लाइटों व झालरों से सजाया गया है।जिसके चलते शाम होते ही पूरे क्षेत्र का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभा रहा है जिसके चलते पर्यटक काफी संख्या में मल्लीताल बाजार से खरीदारी भी कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

मां नयना देवी नैनीताल व्यपार मंडल के संस्थापक पुनीत टंडन की सोच और उनकी मुहिम के चलते ही पूरे क्षेत्र को सजाया गया है।उन्होंने बताया कि आने वाले 2 जनवरी तक इसी तरह से पूरा क्षेत्र जगमगाता रहेगा। और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में स्थायी रूप से पूरे क्षेत्र को लाइटों को सजाने के लिए उनका संगठन प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

फल वितरण के दौरान संस्थापक पुनीत टंडन,पीएमएस डॉ केएस धामी,डॉ एमएस दुग्ताल,दिलावर,तरुण कांडपाल,रौनक सिंह,मयंक टंडन आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page