बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की सेवा में जुटा है मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक पुनीत टंडन के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा नगर के राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों के बीच फल सूप का वितरण किया गया।

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सहयोग से अस्प्ताल परिसर में कॉमर्सियल आरओ स्थापित किया गया है।जिससे अब अस्प्ताल में लोगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिसका उद्धाटन बुधवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी के अनुरोध पर उनके द्वारा अस्प्ताल परिसर में मरीजो व उनके तीमारदारों व अस्प्ताल कर्मचारियों के लिए कॉमर्शियल आरओ स्थापित किया गया है। और उसकी देखरेख भी माँ नयना देवी नैनीताल ब्यापार मंडल करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नए साल 2021 के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पूरे बाजार को लाइटों व झालरों से सजाया गया था।जिससे शाम होते ही पूरे क्षेत्र का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभा रहा था। जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक मल्लीताल बाजार पहुँचे थे उनके द्वारा खूब खरीदारी भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

इस दौरान विकास जयसवाल,मोंटू साह, जितेंद्र जेठी,अमरप्रीत सिंह, शैलेन्द्र साह,मयंक टंडन,पीएमएस डॉ केएस धामी,डॉ एमएस दुग्ताल, अनिरुद्ध गंगोला,मैट्रन शशिकला पांडे आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page