खेलों के प्रति प्रोत्साहन के लिए भीमताल में जल्द बनेगा बहुद्देशीय क्रीड़ा हाॅल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- नगर एवं ब्लाक को जोड़े भीमताल स्टेडियम समीप आए दिन राज्य एवं जिला स्तरीय खेलों का आयोजन होता रहता है, पिछले 5 सालों से भीमताल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के समाज सेवक, जन प्रतिनिधि व तमाम खेल प्रेमी स्टेडियम समीप क्रीड़ा हाल की माँग कर रहे थे लेकिन कोई विशेष कार्यवाही शासन-प्रशासन की तरफ से अब तक हो नहीं रही थी।

क्षेत्र की खेल संबंधी मुख्य परेशानी को देखते हुए भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टेल से क्रीड़ा हाल निर्माण की सूचना मांगी जिस पर बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खेल विभाग को स्टेडियम विकास भवन समीप भूमि मिल गयी है उस पर आर ई ए एफ एवं खेल विभाग बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल निर्माण की कार्यवाही कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page