सेवादल व सभासद के द्वारा सस्ते दामो में उपलब्ध कराई जा रही है सब्जी।

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- अयारपाटा सभासद मनोज साह जगाती व अयारपाटा सेवा दल की ओर से रविवार को शेरवुड कालेज के समीप सब्जी की दुकान लगा कर लोगो को सस्ते दामो में सब्जी उपलब्ध कराई गई।

जिससे स्थानीय लोगो को काफी सुबिधा हो रही है उनको अब सब्जी के लिए बाजार तक नही आना पड़ रहा है क्योंकि बाजार की कीमतों पर ही उनको सब्जी घर के पास ही उपलब्ध हो रही है। मनोज जगाती ने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा अनुपालन किया गया व किसी को भी बिना मास्क के सब्जी नहीं दी गई। इस दौरान 147 लोगो द्वारा सब्जी की खरीदारी की गई। और कुछ असहाय लोगो को मुफ्त में भी सब्जी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

बता दे कि पूर्व में सेवादल व सभासद मनोज जगाती ने मल्लीताल पुलिस के द्वारा नगर के असहाय जरूरतमंद लोगो में खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जा चुका है। इस दौरान सेवा दल अयारपाटा-अध्यक्ष हीरा सिंह महरा,उपाध्यक्ष,पवन परिहार,सचिव,मनोज कुँवर,सरक्षक गोविन्द सिराला,वीरेंद्र ख़ंकरीयाल, सुरेश चन्द्रा,जगदीश प्रशाद,शंकर जोशी,उमेश जोशी,केशर सिंह बोरा,दिनेश भट्ट व हरीश विश्वकर्मा आदि लोगो का सहयोग रहा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page