नैनीताल में इस बार गर्मी आयी ही नही, जून में पारा 29 से ऊपर नही चढ़ पाया

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में इस बार गर्मी आयी ही नही। जून में सिर्फ एक दिन पारा 29 तक चढ़ा और उसके बाद धड़ाम होते चला गया। जुलाई के पहले पखवाड़े में भी 22 से ऊपर नही जा पाया है, तो क्या समझे आने वाला मौसम कूल ही बने रहेगा या फिर गर्मी का थोड़ा तो एहसास होगा।


इसमें जरा भी संदेह नही की लॉक डाउन ने पर्यावरण के साथ मॉस में असर डाला है। मई जून में गर्मी का एहसास कम होना, ये प्रमुख कारण माना जा रहा है। परंतु बात यंहा आने वाले मौसम की कर रहे हैं। जिसका फिलहाल कोई ठिकाना कंहा जाकर ठहरेगा, कुछ पता नही। मौसम के जानकर भी इस दिशा में कुछ कहने की स्थिति में नही।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

एरीज के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह कहते हैं कि पर्यावरण में सुधार आने के बाद मौसम के पुराने स्वरूप में लौट आने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते, जो पिछले दो महीनों में देखने को मिला भी है। यदि प्रदूषण की दर गिरी रही तो संदेह नहीं कि आने वाले दिनों में नैनीताल सरीखे ऊंचाई वाले हिस्सों में सर्दी का मौसम अधिक रहेगा और शीत ऋतु भी बर्फबारी के बीच बीतेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page