जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास दो दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं कल

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- मंत्री समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, एवं भाषा विभाग व जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री श्री खजान दास दो दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि मंत्री श्री खजान दास 18 जून को देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 3ः30 बजे नैनीताल पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम राज्य अतिथि गृह नैनीताल में करेंगे।

  मंत्री श्री दास 19 जून को पूर्वाह्न 10ः30 बजे नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता करेंगे तथा इसके पश्चात 12ः45 बजे विकास खण्ड बेतालघाट में जनसंवाद, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम नैनीताल में करेंगे।

दिनांक 20 जून को मंत्री पूर्वाह्न 10 बजे नैनीताल से प्रस्थान कर 11 बजे से विकास खण्ड धारी में जनसंवाद, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा अपराह्न 2 बजे धारी से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे से विकास खण्ड भीमताल में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा सायं 5 बजे भीमताल से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page