बेतालघाट के तल्ली सेठी गाँव के क्वारंटीन सेंटर में बच्ची को सांप ने काटा , स्थिति गंभीर

Share this! (ख़बर साझा करें)

दीप रिखाड़ी , बेतालघाट ( nainilive.com )- नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र बेतालघात के तल्ली सेठी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में सोमवार दोपहर एक 4 वर्षीया बालिका को सांप ने डस लिया। आनन् फानन में इस बच्ची की बेतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा के माध्यम से ले जाय गया , जहाँ बच्ची की हालत गंभीर बानी है.

यह घटना आज दोपहर लगभग १ बजे की है। प्राथमिक विद्यालय में स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखे गए महेंद्र सिंह का परिवार हॉल ही में दिल्ली से इलाज करा कर लौटा था , जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया था. आज दोपहर में उनकी पुत्री को सांप ने आँख व् कान के पास डस लिया। इस घटना से क्वारंटीन सेंटर में दहशत फ़ैल गयी. सूचना मिलने के तुरंत बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता व् पत्रकार दीप रिखाड़ी ने 108 सेवा को सूचित कर बुलाया। इसके बाद पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया। बालिका की स्थिति गंभीरता को देख आगे रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page