नैनीताल डीएम धीराज गर्बयाल को मिला उत्कृष्ट जिला अधिकारी 2022 का सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com ) – भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिला अधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया। राज्य में 5 जिला अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।

दरअसल नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले का चार्ज लेने के बाद ही कई महत्वपूर्ण और विजनरी कार्य किए हैं। बतौर जिलाधिकारी धीरज सिंह ने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया है, यही नहीं हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका जिला अधिकारी द्वारा जिले में पर्यटको को आकर्षित करने के लिए निकाला गया। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। साथ ही पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए जाते रहे हैं। नैनीताल से पूर्व पौड़ी जिले में भी जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह ने कंडोलिया पार्क बनाकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में , ५ की दर्दनाक मौत

लिहाजा इस वर्ष सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए उत्कृष्ट सम्मान के लिए सूची जारी की जिसमें इस साल के उत्कृष्ट जिलाधिकारी के रूप में गवर्नर हाउस में राज्यपाल ने आज जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page