नैनीताल : मामूली सी बात को लेकर चार युवक आपस में भिड़े
दीप्ति बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – जैसे – जैसे हम आधुनिकता की दौड़ में शामिल हो रहे हैं , वैसे वैसे ही हमारे संस्कार और व्यवहार में भी परिवर्तन आता जा रहा है। यहाँ नैनीताल में ताज़ा मामला एक मामूली सी बात को लेकर चार युवकों के आपस में भिड़ने का सामने आया है। यह चारों युवक एक मामूली से बात में एक दूसरे से भिड़ पड़े। इनमे से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ताजा जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में चार नाबालिक बच्चे किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो किशोरों ने दूसरे गुट के एक किशोर को बुरी तरह से जख्मी कर डाला। उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लाया गया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात मल्लीताल निवासी चार किशोर एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे तभी ठंडी सड़क के समीप चारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दो नाबालिग किशोरों के द्वारा दो युवकों को इतनी तरह पीट दिया कि वो घायल हो गए कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उपचार कराने के बाद दोना पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : जिला बार के नामांकन पत्रों की जांच पूरी सभी आवेदन वैध
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में मिले 14 कोरोना मरीज, जज फार्म समेत 5 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा
यह भी पढ़ें : जिला बार के नामांकन पत्रों की जांच पूरी सभी आवेदन वैध
यह भी पढ़ें : अभी -अभी : आमने -सामने की टक्कर में स्कूटी और जीप चालक पहुंचे कोतवाली
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त