जाड़ों में नाले में पढ़ी मिली बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नैनीताल ( nainilive.com ) – नगर के 7 न. स्टाफ हाउस क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फ़ैल गयी , जब एक नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय निवासियों के पुलिस को सूचित करने के उपरान्त जब शव को नीचे उतारा गया , तो उसकी पहचान उस नाबालिग के रूप में हुई , जिसको बीते 8 फरवरी को नवजात बच्ची को नाले में फेंकने का आरोपित था, और किशोर न्यायलय से जमानत पर छूटा था. अभी उस नाबालिग का नवजात से डीएनए का मिलान होना बांकी है. सूचना पर मौके पर मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मोहम्मद यूनुस जब तक पहुंचे , तब तक नाबालिग का शव टहनी तोड़ कर जमीन पर गिरा पड़ा था. उक्त युवक की मौके पर पहचान उस नाबालिग के रूप में हुई , जो नवजात को नाले में फेंकने का आरोपित था. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. प्रथम दृष्टया देखने में उक्त मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री
दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर