कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने हर माह एक दिन के वेतन कटौती के फैसले को वापस लेने की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने हर माह एक दिन के वेतन की कटौती के फैसले को वापस लेने की मांग की है। कूटा ने कहा यह व्यवहारिक फैसला नहीं है। कूटा ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार के जारी आदेश में स्वैच्छिक वेतन कटौती की बात कही गई है तथा सरकार द्वारा डी ए बढ़ोतरी में पूर्व में ही प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

ऐसे में फैसला नितान्त अव्यवहारिक है। सभी कर्मचारी और शिक्षक कोविद 19 में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है तथा अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पर्यावरण मित्र रात दिन कार्य कर रहे है उनका भी वेतन काटा जा रहा है। जबकि दुगना वेतन दिया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

कूटा ने इस पर अव्यवहारिक फैसले को शीघ्र वापस लेने की मांग की है इस आशय का ज्ञापन कूटा द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है। कूटा की तरफ से ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार, महासचिव डॉ सुचेतन साह, डॉ विजय कुमार, डॉ सोहेल जावेद, डॉ पेनी जोशी इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page