लोगो के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी नैनी झील

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च लॉक डाउन के बाद से ही नैनीताल की शान नैनी झील लोगों के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी है।

मई के महीने में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली सरोवर नगरी, कोरोना संक्रमण महामारी के चलते, इस बार सुनी पड़ी हुई है। नैनीताल का अस्तित्व कही जाने वाली नैनी झील भी पर्यटकों के इंतजार में आंखे गड़ाए बैठी है, सुबह से ही नौकाओं से भरी रहने वाली नैनी झील, बीते दो माह से सुनी पड़ी हुई है। जिसके चलते 300 से ज्यादा नाव चालको की आजीविका के ऊपर भी गहरे संकट के बादल छाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

मई माह के बीच शहरों में भीषण गर्मी से कुछ दिन राहत पाने के लिए, देश के विभिन्न शहरों से लोग सरोवर नगरी का रुख करते थे। जिसके चलते नगर में पर्यटकों से काफी चहल-पहल बनी रहती थी, जिससे स्थानीय व्यापारी होटल, टैक्सी चालक, नाउ चालक, छोटे व्यापारी अपनी आजीविका चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page