नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल से सटे रुसी गाँव के नजदीक एक बीमार व्यक्ति के पड़े होने की सूचना सोशल मीडिया के ग्रुप – हल्द्वानी ऑनलाइन के द्वारा दी गयी थी , जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही तल्लीताल पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को जो शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ था एवं उसके दोनों पैरों में सूजन आ गई थी और चल फिर नहीं पा रहा था, को तत्काल मौके पर जाकर 108 सेवा के सहयोग से रूसी बैंड के पास से उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल में एडमिट कराया गया.

मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस के द्वारा बताया गया की युवक मानसिक एवं शारीरिक रूप से अस्वस्थ एवं हाथ पैरों में भी सूजन है. तल्लीताल पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा तुरंत 108 सेवा को फ़ोन कर बुलाया गया , एवं मौके पर मौजूद रूसी गाँव के निवासियों के माध्यम से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. उक्त युवक चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है. तल्लीताल पुलिस के इस कार्य की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page