भैंरव सेना के प्रवक्ता बने नैनीताल के पंकज राठौर , ललित बने संगठन सह मंत्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- भैंरव सेना(देवभूमि भैंरव वाहिनी) की बैठक देहरादून में सम्पन्न हुई जिसमें की संगठन के संरक्षक स्वामी दर्शन भारती प्रत्यक्ष और संगठन के संरक्षक यती नरसिंहानंद सरस्वती वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के क्षेत्रीय धार्मिक-सामाजिक संगठन के विस्तार एवं कार्यों पर विशेष चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें की बैठक के प्रमुख मुद्दे उत्तराखंड देवभूमि में प्रवेश करने पर गोमूत्र और गंगाजल का सेवन, सनातनीयों का दूसरे समुदाय की और झुकाव और अन्य धर्मो का देवभूमि में जड़ें जमाना, धर्मांतरण, लव जिहाद तथा वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बेरोजगार हुए क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

साथ ही संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। साथ ही संगठन को विस्तार देते हुए उधम सिंह नगर से हिमांशु मल्होत्रा को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नैनीताल से ललित मोहन पाठक को प्रदेश संगठन सह मंत्री एवं नैनीताल से ही पंकज राठौर को सेना का प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page