NAINITAL: नगर के तल्लीताल क्षेत्र से दिन दहाड़े स्कूटी चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ कुछ ऐसा , पढ़ें पूरी खबर

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- नगर के तल्लीताल क्षेत्र से दिन दहाड़े स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद स्कूटी समेत पर्यटक को पकड़ लिया है। पूछताछ में पता लगा कि गलती से पर्यटक गलत स्कूटी ले गया।

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल प्राथमिक पाठशाला पार्किंग के समीप गली में तल्लीताल बूचडख़ाना निवासी हाजी शमशाद हुसैन ने गुरुवार को दिन में एक बजे अपनी स्कूटी खड़ी की, वह कुछ देर बाद वापस आए तो उनको उस जगह अपनी स्कूटी नहीं मिली। स्कूटी न मिलने पर उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की साथ ही तल्लीताल थाना पुलिस को भी सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू


सूचना के बाद पहुंची तल्लीताल पुलिस की ओर से मामले में छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चैक किए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ ही देर में चीता मोबाइल शिवराज राणा ने स्कूटी ले जाने वाले पर्यटक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पर्यटक मुरादाबाद से घूमने आया था उसने नैनीताल में स्कूटी किराए में ली थी, जब स्कूटी किराए में देने वाले युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पर्यटक को दूसरी स्कूटी बतायी गई थी लेकिन गलती से दूसरी स्कूटी में चाबी लग जाने के चलते गलती से गलत स्कूटी पर्यटक ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

मामले में तल्लीताल के थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा ने बताया कि पर्यटक व स्कूटी स्वामी की गलती के चलते पुलिस व बुजुर्ग को फजीहत उठानी पड़ी। जिसके चलते मुरादाबाद निवासी सद्दाम व बूचडख़ाना निवासी सानिब के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है , एवम 81 पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ा गया । स्कूटी पाकर बुजुर्ग शमशाद हुसैन ने चीता पुलिस राणा का दिल से आभार व्यक्त किया

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page