कोहरे की सफेद चादर ओढ़े नैनीझील

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बाद नगर का मौसम काफी सुहाना हो चुका है। रविवार को भी सुबह से ही कोहरे के सफेद चादर से ढकी हुई नैनीझील का मनोरम दृश्य काफी मनोरम हो चुका था। सुबह से हुई रिमझिम बारिश के बाद बीते दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से नगर वासियों को शुक्रवार हुई बरसात के बाद फिर से एक हल्की हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

वैसे तो मानसून आने में अभी काफी समय बचा हुआ है, लेकिन शनिवार को नगर में हुई रिमझिम बारिश के बाद, इस बात के कयास लगाए जा सकते हैं कि, जल्द ही बरसात के मौसम का आगमन हो सकता है। शनिवार हुई बारिश के बाद तराई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को भी अब गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page