कुमाऊं आयुक्त ने रामनगर में क्वारन्टीन सेंटरों का निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , रामनगर ( nainilive.com )- कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह हयांकी ने रविवार को रामनगर पहुच कर क्वारन्टीन सेंटरों का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि मंडलायुक्त ने दा ग्रांड, शमसारा, पर्यटक आवास ग्रह में बने क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया ।

उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क का प्रयोग करें व नियमित सैनिटाइजेशन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम करें। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों में साफ सफाई, रहने, खाने की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

उन्होंने कहा कि प्रवासी आ रहे हैं, उनकी टेस्टिंग नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा क्वारंटाइन सेंटर में रखने की पूरी व्यवस्था की जाए। आयुक्त अरविंद सिंह हांयाकी ने अधिनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों को भी सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क का प्रयोग कर स्वस्थ रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासन की नई गाइडलाइन आने वाली हैं, शीघ्र उक्त गाइडलाइन पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page